Bahraich News: रामलीला का मंच सजा, नारद मोह की लीला
बहराइच, अक्टूबर 11 -- Bahraich News: पयागपुर, संवाददाता। श्री नवयुवक रामलीला समिति की ओर से आयोजित 65वें श्रीरामलीला समारोह का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठतम पात्र माधव राज शर्मा, चिंता राम आर्य और मदन लाल राठौर ने संयुक्त रूप से मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद प्रथम दिन नारद मोह की मनमोहक लीला का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए दर्शक जुटे। व्यास गोविंद शुक्ल ने 'हिम गिरि गुहा एक अति पावन' की चौपाई के साथ लीला का आरंभ किया। नारद के रूप में माधव राज शर्मा ने तपस्या का प्रभावशाली मंचन किया। नारद की तपस्या से इंद्र का सिंहासन डोलने और कामदेव द्वारा तपस्या भंग करने के प्रयासों का दृश्य दर्शकों को आकर्षित करता रहा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: रामलीला में हुआ नारद मोह की कथा का मंचन कामदेव पर विजय के बाद नारद में उत्पन्न अहंकार और भगवान विष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.