बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । विजयादशमी की श्रृंखला में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दस दिवसीय रामलीला का श्रीगणेश रविवार रात भव्य पारंपरिक शोभायात्रा के साथ हुआ। छावनी बाजार स्थित पंचायती राम जानकी मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा मौनी बाबा आश्रम के रामलीला मैदान में सम्पन्न हो गई। सोमवार को मथुरा के कुशल कलाकारों ने महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की सुरक्षा को राम व लक्ष्मण को साथ ले जाने का मनोहारी मंचन किया। कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल के नेतृत्व में रविवार को छावनी के पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकली जो चौक बाजार , पीपल तिराहा , गुदड़ी , काजीपुरा ,वशीरगंज मोहल्लों से होकर रामलीला मैदान पहुंची। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ताड़का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर शोभायात्रा...