बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: पयागपुर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा जिला महामंत्री नीरज त्रिपाठी संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त रहते थे। उन्होंने संगठन से निष्कासित कर पयागपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शुक्ला को जिला महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर अमरदीप शुक्ला, तिलक राम वर्मा, प्रमुख कुमार, मनोज जायसवाल, नंदकिशोर यादव, राकेश शर्मा, राम सिंह चौहान, रामनिवास यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...