बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए अच्छा अंकुरण, संतुलित पोषण तथा रोग एवं कीटों से सुरक्षा आवश्यक है। इसी उद्देश्य से किसानों को बुवाई से पहले बीज उपचार अपनाने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि बीज उपचार कम लागत वाली प्रभावी तकनीक है, जिससे बीज एवं मृदा जनित रोगों से फसल को शुरुआती सुरक्षा मिलती है। वैज्ञानिक बीज प्रौद्योगिकी डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि गेहूं में लूज स्मट, फ्लैग स्मट एवं बीज सड़न तथा चना, मसूर और मटर में उकठा, जड़ सड़न एवं कॉलर रॉट जैसे रोगों के कारण अंकुरण प्रभावित होता है। इससे खेत में पौधों की संख्या कम हो जाती है और उत्पादन व किसानों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डॉ अरुण राजभर ने बताया कि मटर, सरसों एवं अन्य रबी फसलों में भी फसल...