बहराइच, सितम्बर 5 -- Bahraich News: रुपईडीहा,संवाददाता। नगर पंचायत रुपईडीहा के कई वार्ड दूषित जलभराव से पीड़ित हैं। मार्गों में बरसात का पानी जमा होकर सड़ रहा है। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। वार्डों के कई बच्चे व महिलाएं बुखार से पीड़ित हैं। समस्या पर न तो अधिकारी और न ही नगर पालिका के जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे। दशहरा बाग वार्ड नं 7 के सभासद ध्रुव राज वर्मा ने बताया कि वार्ड के रामगोपाल त्रिपाठी के घर से आईसीपी रोड तक व जगदीश कौशल के घर से राम सुहावन वर्मा के घर तक दो जन मार्गों का 15 अप्रैल को टेंडर होना था। परंतु चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य व अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव के बीच गत लगभग आठ माह से तालमेल न होने के कारण इस मार्ग का टेंडर ही न हो सका। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मार्गों की धनराशि भी आ चुकी है। उन्होंने यह भी बताया क...