बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन जिले भर में शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुवार को बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस बार स्वदेशी राखियों की विशेष मांग रही। बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली राखियों से दुकानें सजी नजर आईं। बच्चों से लेकर युवाओं तक ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं। डिजाइनर राखियों में मोती, रुद्राक्ष, कार्टून कैरेक्टर और पारंपरिक कलाकृतियों वाली राखियों ने खूब आकर्षित किया। दुकानदार मन्नू यादव, शानू खान, सलमान आदि ने बताया कि पांच रुपए से लेकर 300 रुपए तक की राखी उपलब्ध है। बच्चे कार्टून वाली तो युवा वर्ग डिजाइनर राखियां पसंद किया। जिले भर की बाजारों में बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही रही। प...