Bahraich News: योग से निरोगी जीवन का दिया संदेश
बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच संबद्ध मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में सोमवार को संकल्प सेवा अभियान के तहत योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित शिविर का उद्देश्य छात्राओं और उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी ने की, जबकि संचालन डॉ. श्याम कुमार चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता योग प्रभारी सत्यम सिंह ने दैनिक जीवन में योगासन और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.