बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। गुजरात की संस्था शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद की ओर से मंगलवार को जिले में योग को प्रोत्साहित करने के लिए 30 लोगों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह किसान पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एसपी सिंह थे। इस अवसर पर रीति श्रीवास्तव, मंजू निगम, डॉ. सत्यम सिंह, पंकज सिंह, सूरज शुक्ला, सविता वर्मा, डॉ. तस्नीम फ़ातिमा जैदी, ह्नदयराम गुप्ता, सत्येन्द्र निगम,पल्लवी वर्मा, हीरा मनी यादव, निधि शुक्ला सहित 30 लोगों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा बहराइच के जिला उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार रहे। इस अवसर पर मेजर डॉ.एस पी सिंह को अपने कार्यकाल के सात वर्ष पूरा करने पर सम्मानित भी किया गया...