Bahraich News: यूटर्न ले रही कार से टकराई बाइक, दो घायल
बहराइच, जुलाई 8 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। यूटर्न ले रही कार में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। रिसिया थाने के बहराइच-रुपईडीहा हाईवे के आश्रम पद्धति विद्यालय के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक यूटर्न हो रही कार से टकराई और पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार देहात कोतवाली के चौखड़िया निवासी कलीम (40) पुत्र सेवादार, रुपईडीहा थाने के संकल्पा निवासी रफीक अहमद (38) पुत्र निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिसिया एसएचओ करुणाकर पाण्डेय, रिसिया मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित पुलिस बल के साथ पहुंचे। एंबुलेंस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.