बहराइच, नवम्बर 4 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय में युवा विकसित भारत अभियान के तहत सोमवार को युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी बलरामपुर मनीष चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। किसान डिग्री कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज पांडेय ने मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सकारात्मक सोच, शिक्ष...