बहराइच, जुलाई 27 -- Bahraich News: शिवपुर , संवाददाता। गुजरातीपुरवा गांव में रविवार देर रात एक युवती का शव कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता मिला ।जिसके चलते ससुरालीजनो में हाहाकार मच गया। युवती के मायके से भी परिजन आ गए। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक व पुलिस टीम ने तहकीकात के बाद शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खैरीघाट थाने के गुजरातीपुरवा निवासिनी रित्यांशी उर्फ सुदेवी (20). पत्नी अंकुर का शव रविवार देर रात कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता मिला। तो ससुरालीजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर मायके से भी परिजन आ गए। यह भी पढ़ें- युवती का छत के कुंडे से लटकता मिला शव उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को पुलिस को इसकी सूचना दी। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस बल व फोरेंसिक ...