बहराइच, जुलाई 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शिवपुर इलाके के डल्लापुरवा में रिश्तेदारी से अपने गांव जा रहे युवक से कहासुनी हो गई। हमलावरों ने लाठी - डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया । जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खैरीघाट थाने के मुरलीपुरवा के मजरे पाठक पुरवा गांव निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र ईश्वरदीन ने शुक्रवार को डल्लापुरवा गांव रिश्तेदारी में गए थे। वापस लौटते समय जुगराज के घर के सामने सड़क पर भैंस बंधी थी। वहां जलभराव व कीचड़ अधिक था। लिहाजा वह उनके दरवाजे से निकलने लगा। तभी जुगराज व उनके बेटे बेचई गाली देने लगे। जिसका विरोध किया तो पिता पुत्र ने मिलकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ लाठी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घा...