Bahraich News: युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के नगर थाने कोतवाली के कानूनगोपुरा में एक युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों भर्ती कर इलाज शुरू कर उसे बचाने की भरसक कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली नगर के क़ानूनगोपुरा मोहल्ले के आदर्श (26) पुत्र सूर्य कुमार मानसिक तौर पर परेशान रह रहा था। हालांकि आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है। हालत बिगड़ने पर युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया , जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नगर कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.