Bahraich News: युवक को किसी सांप ने डंसा, मौत
बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के हुजूरपुर थाने के सिंहपुर के मजरे दर्जिनपुरवा में रविवार को खेत गए युवक को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। शरीर ऐंठने और मुंह से झाग गिरने लगे। उसे उल्टी भी हुई। परिजनों ने आनन फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम है। हुजूरपुर थाने के सिंहपुर के मजरे दर्जिनपुरवा गांव निवासी राम कुमार (30) पुत्र भाग लाल रविवार को खेत में गया था। वह घर लड़खड़ाते पहुंचा और गिर गया। उसका शरीर ऐंठने लगा। मुंह से उल्टी आने पर भी झाग गिरने लगे। घर में अफरातफरी मच गई। तत्काल उसे वाहन पर लादकर मेडिकल कॉलेज लाए।मगर उसकी जान नहीं बची। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.