Bahraich News: युवक की पेड़ की डाल से लटकती मिली लाश
बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के निधि पुरवा के नई बस्ती निवासी शेरू (19) पुत्र राम प्रवेश का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता मिला। वह शनिवार शाम मोबाइल तोड़ यह कहकर घर से निकला था कि वह मजदूरी करने केरल प्रांत जा रहा है। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक की मां तेतरी देवी ने बताया कि शेरू शनिवार दोपहर में उससे नई बाइक खरीदने की जिद कर रहा था। तो उसने मना कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.