Bahraich News: मौत के बाद वन विभाग ने लगाया पिंजरा, इलाके में गश्त बढ़ाई
बहराइच, नवम्बर 25 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले में युवक की मौत के बाद वन विभाग ने चफरिया के ओरी पुरवा के पास पिंजरा लगाया है। टीम इलाके में गश्त भी कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रेंज नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वन दरोगा अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में वनकर्मियों ने देर रात घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया। टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि ऐसी दूसरी घटना न हो।घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कतर्नियाघाट रेंज के सीताराम पुरवा गांव में भी तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात तेंदुआ गांव के वारिस के घर में घुसा और उनकी पालतू बकरी को मार डाला।घटना की सूचना वन विभाग के वाचर मिथुन को दी गई। मौके पर पहुंचे मिथुन ने गोला-पटाखा दागकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की। इसके बाद ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.