बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के अंतर्गत ग्राम बगहा में फसल उत्पादन के वास्तविक आकलन के लिए क्रॉप कटिंग की गई। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने मौके पर पहुंचकर धान कटाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि क्रॉप कटिंग कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति जानने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके तहत निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की कटाई कर उपज का आकलन किया जाता है, जिससे उत्पादकता के सटीक आंकड़े संकलित होते हैं।यह प्रयोग अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। एसडीएम ने प्रक्रिया का अवलोकन कर संबंधित जानकारी ली। लेखपाल बीरबल, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, कृषि विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...