Bahraich News: मोहल्ले में अघोषित बिजली कटौती से धरने पर बैठे सभासद
बहराइच, अगस्त 21 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शहर की अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। बुधवार को 14 घंटे की कटौती से नाराज सभासद मोहल्ले के लोगों के साथ छावनी-दरगाह मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। आवागमन बाधित होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली अधिकारियों से वार्ता के दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने धरना खत्म किया। सभासद का आरोप रहा कि विभाग के एक भी अधिकारी ने कटौती की जानकारी सीयूजी पर नहीं दिया। शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बदहाल हो गई है। दिन व रात लगातार लाइनें ब्रेकडाउन हो रही हैं। उमस भरी गर्मी में अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। शहर के गुलामअलीपुरा मोहल्ले में सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होने पर लोग जेई के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.