Bahraich News: मोबाइल शॉप में लगी आग, समय रहते पाया काबू
बहराइच, अक्टूबर 7 -- Bahraich News: तेजवापुर , संवाददाता । हरदी थाने के मैकूपुरवा स्थित शरद मोबाइल शॉप में मंगलवार देर रात लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा कम्प्यूटर, इनवर्टर, नये व पुराने मोबाइल, उपकरण, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थिति की जानकारी प्राप्त की। दुकान मालिक अजय मिश्रा के मुताबिक आग से दुकान में काफी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: मोबाइल शॉप में लगी आग, सामान जलकर राख हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.