बहराइच, सितम्बर 29 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड जरवलरोड-बहराइच की ओर से आयोजित सात दिवसीय सर्वे-सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण किसान मेला समाप्त हो गया। किसानों की गन्ना सर्वे और सट्टा संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। गन्ना विकास सचिव प्रभारी डॉ. पीएन पाण्डेय ने बताया कि मेले में कुल 45 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें 43 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष दो आपत्तियां संबंधित विभाग को भेजी गई हैं। मेले में पारले परसेंडी, आईपीएल जरवलरोड, मैजापुर और रौजागांव चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के अलावा किसान, समिति के प्रबंध कमेटी सदस्य, गन्ना पर्यवेक्षक और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...