बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ रही हैं। औसतन हर रात एक न एक मकान व दुकान के ताले टूट रहे हैं। शनिवार की रात को बैकुंठा गांव में संचालित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी व दवाएं समेट कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों में कैद तस्वीर के जरिए चोरों तक पहुंचने में लगी हुई है। चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम गांगूदेवर निवासी शिवम सिंह पुत्र रामसूरत सिंह का मेडिकल स्टोर गुलरिया के बैकुंठा चौराहे पर स्थित है। मेडिकल स्टोर का शनिवार देर रात को चोर शटर तोड़कर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- Bahraich News: चोरों ने तोड़ा मेडिकल स्टोर का ताला, नगदी व सामान समेटा दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद व छह हजार रुपये की दवाएं चोरी कर ले गए।...