Bahraich News: माल कचेहरी में वाटर कूलर का किया उद्घाटन
बहराइच, सितम्बर 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। इनर व्हील क्लब की ओर से शहर स्थित मार कचहरी में वाटर कूलर लगवाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने इनर व्हील के इस निर्मित धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के 12 पूर्व अध्यक्षों ने उपस्थित होकर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता गुप्ता एवं सभी सदस्यों को भरपूर आशीर्वाद दिया। इनरव्हील क्लब की टीम ने पूरे मन से धर्मार्थ प्याऊ का निर्माण किया है। बार एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ट अधिवक्ता राम छबीले शुक्ल, देवन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.