बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: महसी , संवाददाता । तहसील महसी की सिकन्दर पुर ग्राम पंचायत का राजस्व गांव सिकंदरपुर महसी के बड़े गांवों में शुमार है। लेकिन इस गांव में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। रास्तों पर तीन फुट से अधिक गहरे कीचढ़ हैं। मामूली बारिश में रास्ता चोक हो रहा। लोगों का निकलना दुश्वार है। गांव में बनी सीसी रोड, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग पर कीचड़ व जलभराव से सिकन्दरपुर वासी आजिज हैं। बरसात शुरू होते ही सिकंदरपुर गांव में जलभराव व कीचड़ व सड़ांध झेल रही है। करीब आठ हजार आबादी परेशान है। गांव में उत्तर पूरब एवं पश्चिम से प्रवेश करने के लिए आने वाली सड़कें जलभराव व कीचड़ से बरसाती सीजन में भरी रहती हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जल निकासी के साधन अवरुद्ध होने से जल जमाव की समस्या गांव के अंदर कुछ सड़कें और गलियां ऐसी भी हैं ज...