Bahraich News: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: कैसरगंज। थानान्तर्गत नेशनल हाइवे पर देवलखा के निकट एक मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया जहां रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। मो. सैफी पुत्र मोहम्मद नईम निवासी ऐनी हतिन्सी बहराइच की ओर जा रहे थे कि नेशनल हाईवे पर एक कार ने उसे ठोकर मार दी। उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया लेकिन तब उनकी मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों सहित सैकडों लोग चिकित्सालय पहुंच गये। थानाध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार कि पता चल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.