Bahraich News: मायके में आई युवती की करंट लगने से मौत
बहराइच, सितम्बर 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। रक्षाबंधन पर मायके आई युवती रविवार शाम पैदल जा रही थी।रास्ते में ट्रांसफार्मर के पास टूटे लटके एलटी बिजली तार के करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पयागपुर थाने के मनकापुर कलां निवासनी रजनी (27) पत्नी अनूप रक्षा बंधन पर अपने मायके इसी थाने के मलांवा के मजरे मिर्चिहा में आई थी। उसे मायके के परिजनों ने रोक लिया था। रविवार शाम वह किसी काम से मायके स्थित घर से निकली।रास्ते में जाते समय घर से कुछ दूरी पर लगे ट्रांसफारमर के टूटे एलटी तार के करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.