बहराइच, अगस्त 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोकरी के मजरा जिहुरा मरौचा में मरौचा से किंधौली जाने वाले मार्ग पर लगभग 300 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीण रामराज, रईस, इमरान, छोटू, अखिलेश आदि लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य करने के तरीके को लेकर कई खामियां दिखाई दे रही हैं, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि सड़क के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान पानी सड़क पर न भर सके और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने ज...