Bahraich News: महिला अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बहराइच, अक्टूबर 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रिया मुखर्जी के निर्देशन में 16 और 17 अक्टूबर को मिशन शक्ति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकार एवं साइबर उत्पीड़न विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. अमृता मिश्रा ने महिला अधिकारों, सुरक्षा, समानता और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. निधि मल्ल ने छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मविश्वास के साथ अन्याय का सामना करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रीमा शुक्ला ने साइबर अपराध, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन धमकी और निजी सूचनाओं के दुरुपयोग के प्रति सचेत किया। उन्होंने मजबूत पासवर्ड रखने, ओटीपी साझा न करने और साइबर उत्पीड़न की स्थिति में साक्ष्य सुरक्षित रखकर शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.