बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच। प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत महाराज सिंह इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित हुआ।सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा महामंत्री रणविजय सिंह व मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और ट्रिपल सी उत्तीर्ण छात्रों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डीडीओ राजकुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, दिव्यांगजन अधिकारी डॉ. अजीत कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...