Bahraich News: महाअष्टमी पर कन्या भोज, महागौरी की आराधना
बहराइच, अक्टूबर 18 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शारदीय नवरात्र का नौ दिवसीय अनुष्ठान अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को महाअष्टमी पर शक्ति स्वरूपा मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न कराया। शहर के अधिकांश पूजा पांडालों में सामूहिक कन्या भोज का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर मां महागौरी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर डांडिया और गरबा नृत्य के जरिए श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की। महाअष्टमी पर शहर के नानपारा हाईवे स्थित झिंगहा घाट मौनी बाबा आश्रम, लखनऊ हाईवे स्थित गोलवाघाट मरी माता मंदिर, गोंडा हाईवे स्थित बेरिया समय मंदिर, डिगिहा स्थित श्री संहारणी मां मंदिर और सालारगंज स्थित श्रीदेवी गुल्लावीर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.