Bahraich News: महराज गंज के पास नहर में मिले नौ मृत गोवंश
बहराइच, अगस्त 1 -- Bahraich News: महसी , संवाददाता । महसी के महराजगंज के पास शनिवार को सरयूनहार खंड प्रथम की इमाम गंज शाखा में बने रेगुलेटर गेट में नौ मृत गोवंश फंसे हुए थे। दुर्गंध से आजिज ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया। महराज गंज रेगुलेटर पर महसी की तरफ से बहकर आये नौ मृत गोवंश फंस गए। ये गोवंश कहां से बहकर आये हैं इसका अभी पता नहीं चल सका है। सूचना पर बीडीओ महसी प्रतीक सिंह ने मृत गोवंशों को नहर से निकलवाया। पशुचिकित्सक डॉ.राम सजन ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर सभी मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद जेसीबी की सहायता से नहर के किनारे गड्ढा खोदकर उन्हें दफना दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.