Bahraich News: मसूदिया गौस ए आजम कुंडासर में तकरीर का आयोजन
बहराइच, अगस्त 31 -- Bahraich News: कैसरगंज, संवाददाता। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मदरसा दारुल उलूम मसूदिया गौस ए आज़म कुंडासर में तकरीर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज हाफिज व कारी अलीमुद्दीन मसूदी द्वारा नात पढ़ कर किया। इसके बाद हाफिज मेराज, हाफिज कमरुद्दीन, मौलाना उमर ने तकरीर करके सरकार की सीरत का बयान किया। मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलने की ताकीद की नात खवां अल्फिया खान, असफिया खान व निदा बानो ने नबी की नात पेश की। इस अवसर पर मुख्य विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, मदरसा प्रबंधक मो. शमीम खान, मदरसा खजांची मो. जहीन खान, पूर्व प्रधान अनिल कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, अवधेश सिंह, जीशान अंसारी अब्दुल करीम, नियाज अहमद, मो.आलम, रिहान खान, साबिर अली अंसारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: वो नबी-ए-रहमत हैं, वो सरवर-ए-आलम हैं, जिनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.