Bahraich News: मवेशियों को खिलाए जा रहे भूसे की गुणवत्ता को परखा
बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को वृहद गो संरक्षण केन्द्र चफरिया का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खिलाए जा रहे भूसे की गुणवत्ता को परखा तो हरा चारा प्रबंधन के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि बायोगैस प्लांट स्थापना की औपचारिकता पूरी करें,हालाकि व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। डीएम ने अपने हाथों से गोवंशों को गुड़ व केला खिलाकर गोमाता व नंदी का सम्मान किया। सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्र ने बताया कि गौशाला में बड़े आकार के 4 पशुशेड, आइसोलेटेड वार्ड तथा छोटे व मादा गोवंशों के लिए अलग व्यवस्था है। सीवीओ डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय,फहीम खान, एजाज अहमद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.