बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: नवाबगंज, संवाददाता। बक्शी गांव में रविवार को पारंपरिक रस्मो रिवाज व फातेहा कुरआनख्वानी के साथ बाबा कोतवाल मलंग शाह का सालाना उर्स आयोजित किया गया। अकीदत मंदो ने कव्वाली के साथ गागर चादर जुलूस निकाल आस्ताने पहुंचे। गागर निकालकर मजार पर चादर पोसी कर मुल्क में अमन चैन खुशहाली की दुआएं मांगी गई । नवाबगंज थाने के गोविंदापुर पंडित के मजरे बक्शी गांव में स्थित हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक बाबा कोतवाल मलंग शाह के आस्ताना पर सालाना उर्स पारंपरिक रस्मो रिवाज व फातिहा दरूद कुरान खानी कुल शरीफ के साथ मनाया गया । एक दिन के मेले का भी आयोजन किया गया । मेला व अन्य कार्यक्रम पुत्तन बाबा, की देख रेख में हुआ। इस अवसर पर इमरान अली, मुबारक, राजू खान, हसीब खान, फरीद खान, तौफीक अहमद, हफीज खां आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...