Bahraich News: मरी माता मंदिर के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग
बहराइच, अक्टूबर 14 -- Bahraich News: बहराइच। लखनऊ रोड स्थित श्री मरी माता मंदिर में नवरात्र और कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। संकरे रास्ते के दोनों ओर दुकानें लगने से आवागमन बाधित होता है। इससे भीड़ के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए जागरूक नागरिक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, दुकानों को लगाने पर रोक लगाने और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस अवसर पर संयोजक प्रमोद कुमार चौहान एडवोकेट और सह संयोजक कृष्ण कुमार मिश्रा एडवोकेट मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुंडेश्वरी आने-जानेवाले भक्तों की भीड़ से चौक जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.