Bahraich News: मतदाता सूची में अनियमितता के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
बहराइच, सितम्बर 28 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। मतदाता के मताधिकार के साथ किसी भी प्रकार की कथित छेड़छाड़ गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित किया जाना जरूरी है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.