बहराइच, सितम्बर 8 -- Bahraich News: बहराइच। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर ने बताया कि उ.प्र. माटीकला बोर्ड द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माटीकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पारंपरिक माटीकला शिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार प्रदान किया जाना है। जनपद के ऐसे माटीकला शिल्पी, कारीगर, इच्छुक व्यक्ति जो मिट्टी के बर्तन, पात्र, मूर्तियों, खिलौने, सजावटी वस्तुएँ अथवा माटीकला से संबंधित अन्य कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करते हैं, इस प्रतियोगिता में 10 सितंबर तक प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...