Bahraich News: मछली का शिकार करते डूबा बालक, मौत
बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मछली का शिकार कर रहा बालक रविवार दोपहर में गहराई में जाने पर डूब गया। उसके डूबते ही शोर पर तैराक पानी में कूद गए। बालक को गंभीरावस्था में निकाल पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले गए। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। पयागपुर थाने के लौड़ौरा गांव निवासी हरमान (12) पुत्र रोज अली मछली का शिकार करने गांव के अन्य लोगों के साथ कोल्हुआ की निर्माणाधीन पुलिया के बगल खंती में मछली का शिकार करने गया था। गहराई में चले जाने पर वह अचानक डूब गया। अन्य साथियों के शोर पर मौके पर पहुंचे तैराकों ने खंती के जलभराव में उतर कर उसे गंभीरावस्था में निकाला। उसे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.