बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: तेजवापुर/बौंडी,संवाददाता। टिकुरी गांव में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक सुनील सिंह की मौत के पल पल मरने का वीडियो खौफनाक सामने आया है। मगरमच्छ में बालक को जबड़े में दबोचकर कई बार पानी में पटका। कई बार उसे उछाला थी। मगरमच्छ बच्चे को घाघरा की बीच धारा में पटकता रहा। बेबस व असहाय भीड़ वीडियो बनाती रही। बच्चे की मौत के बाद मगरमच्छ ने जबड़े से उसे बाहर कर दिया। शव निकाला गया। गुरुवार को शाम चार बजे के आसपास नदी किनारे खेत से सुनील सिंह पुत्र स्वर्गीय बुधराज सिंह को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया था। गांव में जैसे ही सूचना पहुंची वैसे ही दर्जनों लोग नदी तट पर पहुंच गए। मगरमच्छ पानी के अंदर और बाहर हो रहा था। अचानक बालक को जबड़े में दबोचकर पानी में उछाल दिया। ग्रामीण तट पर खड़े वीडियो बनाते रहे। ग्रामीणों का ...