Bahraich News: मकान की दीवार भरभराकर ढही, अधेड़ की मौत
बहराइच, जुलाई 31 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर थाने के पहड़वा गांव में शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे एक मकान की ऊंची दीवार भरभराकर ढह गई। उधर से निकल रहा दलित अधेड़ उसकी चपेट में आने से मलबे में दब गया। कड़ी मशक्कत से मलबे को हटाया गया। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया । पयागपुर थाने के पहड़वा गांव निवासी दलित हरिराम (60) पुत्र समय दीन किसी जरूरत पड़ने पर आटो की तलाश में निकला था। जैसे ही वह गांव स्थित मंहगी लाल शुक्ला के मकान के पास से निकल रहा था। उसी दौरान मंहगी के मकान की ऊंची दीवार भरभराकर कर ढह गई। हरिराम उसी मलबे में दब गया। दीवार ढहते ही आसपास के लोग दौड़े। कड़ी मशक्कत कर मलवा हटाया गया। तब तक हरिराम की सांसे थम चुकी थी। हादसे की सूचना पर रोते बिलखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.