बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । जिला अधिवक्ता संघ ने संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिये देवीपाटन मंडल के 36 संघों की संसद पांच सितंबर को बुलाई है। संसद के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ की अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस चंद्रा होंगे। संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि देवीपाटन मंडल के सभी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री को नगर के कपूरथला स्थित आडिटोरियम में आयोजित होने वाली अधिवक्ता संसद में आमंत्रित किया गया।

अधिवक्ताओं की समस्याएँ जिलों के अधिवक्ता अति आवश्यक समस्याओं को लेकर जब बात नही मानी जाती तो हड़ताल अथवा न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करने को विवश होते है। वकीलों की हड़ताल पर नियंत्रण पाने के लिये सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश पारित किया है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुनवाई के दौरान भाजपा सांसद एवं बार...