Bahraich News: मंडलीय खो-खो में बहराइच की बेटियों ने जीता खिताब
बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। श्रावस्ती के इकौना में 16 अक्टूबर को आयोजित मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में बहराइच की टीम ने फाइनल में बलरामपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में बहराइच ने श्रावस्ती को फाइनल में शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में बहराइच की टीम फाइनल में हारकर उपविजेता रही। जिला क्रीड़ा सचिव विवेक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में बहराइच से अंडर-17 बालक-बालिका और अंडर-14 बालक वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सभी खिलाड़ी दो नवंबर से अयोध्या में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.