Bahraich News: मंडलायुक्त की पहल पर 27 लाख देयकों का भुगतान
बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा संचालित पेंशनर्स जनसुनवाई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। उनके निर्देश पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने 27.016 लाख रुपये से अधिक के पेंशन देयकों का भुगतान कराया, जिससे पेंशनरों के चेहरे खिल उठे। जिले में आयोजित संध्या संवाद में सेवानिवृत्त कर्मियों ने जीपीएफ व अन्य देयकों के लंबित होने की शिकायत की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने तत्परता से कार्रवाई कर हरी प्रसाद वर्मा, भगौती प्रसाद, सुशील कुमार यादव, राज कुमार व जग प्रसाद सहित अन्य को कुल 27 लाख 1 हजार 616 रुपये का भुगतान कराया। अन्य प्रार्थना पत्र पेंशन निदेशालय को भेजे गए हैं।मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यालयाध्यक्ष व आहरण वितरण अधिकारी प्रत्येक माह के प्रथम सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.