Bahraich News: भोजन कर बीईओ ने परखी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता
बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: मोतीपुर, संवाददाता। पीएम श्री संविलियन विद्यालय मोतीपुर में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी मिहींपुरवा डॉ. अजीत कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता परखने के साथ ही बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। बीईओ ने रसोई घर में तैयार किए जा रहे भोजन, साफ-सफाई और भोजन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उसकी गुणवत्ता को परखा। उन्होंने विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजय कुमार वर्मा, अमित कुमार मिश्रा, प्रेम प्रकाश सिंह, रामेंद्र कुमार सिंह व शिक्षक मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.