Bahraich News: भीषण गर्मी में बिजली संकट, बढ़े अनिद्रा-बेचैनी से पीड़ित मरीज
बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली का संकट लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में घंटों कटौती और रात में बार-बार ट्रिपिंग से शहर से लेकर गांव तक लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। नींद पूरी न होने और उमस झेलने की वजह से अस्पतालों में अनिद्रा, बेचैनी, ब्लड प्रेशर और सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है।हालात ये हो गए हैं कि मेडिसिन वार्ड मौसमी बीमारियों से पीड़ित रोगियों से भर गया है। जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का पारा 40 व रात का पारा 28 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दिन व रात भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना ही मुहाल नहीं कर दिया है,बल्कि अवसाद का शिकार बना रही है। यह खुलासा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में अनिद्रा व बेचैनी की शिकायत लेकर पहुंचे रहे मरीजों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.