बहराइच, सितम्बर 10 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। सोशल मीडिया पर किए गए भीम आर्मी भारत एकता मिशन पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध पर बरजोरों ने युवक को मारने के लिए दौड़ा लिया। गाली-गलौज संग फर्जी मुकदमें में फंसाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में चार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। पयागपुर थाने के इमलियागंज निवासी सुरेश पासवान पुत्र तीरथराम भीम आर्मी भारत एकता मिशन का सक्रिय कार्यकर्ता है। पीड़ित का आरोप है कि इसी थाने के खुटेहना निवासी दीपक राव, आकाश गुप्ता अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भीम आर्मी व उसके विरुद्ध असभ्य व मिथ्यारोप लगा पोस्ट वायरल कर संगठन व उसकी छवि धूमिल कर रहे हैं। पोस्ट को लेकर उसने इन लोगों से मिलकर विरोध जताया तो सबने मारने के लिए दौड़ा लिया। जान...