Bahraich News: भारी उमस के बीच बढ़ा बिजली संकट, अंधेरे में डूबे रहे कई गांव
बहराइच, जुलाई 10 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। भीषण उमस के बीच जिले में बिजली संकट गहरा गया। शुक्रवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। कई गांव घंटों तक अंधेरे में डूबे रहे। कस्बों और शहर में लगातार ट्रिपिंग से परेशानी बढ़ी है। शुक्रवार को शहर तथा फखरपुर क्षेत्र के कई फीडरों से बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही। इससे पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार प्रभावित हुए। महसी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में गुरुवार की अधी रात के बाद बिजली कट गई। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के बाद आई। इसके बाद पूरे दिन आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। पयागपुर, विशेश्वरगंज व रुपईडीहा इलाके में कटौती से लोग परेशान रहे। महसी के बकैना गांव में लो वोल्टेज से पंखे रेंग रहे हैं। शहर के रायपुर राजा, बड़ीहाट, गुदड़ी, नाजिरपुरा, ढपालीपुरवा, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.