Bahraich News: भरभराकर कर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बालिका की मौत
बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शिवपुर इलाके के बेहड़ा गांव में गुरूवार भोर में एक आशियाना की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। नल पर पानी भर रही बालिका दिवार के मलबे में दब गई। कड़ी मशक्कत कर उसे जब तक मलबे से निकाला गया। उसकी सांसे थम गई। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों ने तहकीकात के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खैरीघाट थाने के बेहड़ा गांव में गुरूवार भोर में लगभग 4:30 बजे मोहनी (9) पुत्री लवकुश आर्या अपने घर में गुरूवार भोर में लगभग 4:30 बजे नल पर पानी भर रही थी। इसी दौरान आंगन की दीवार भरभराकर ढही ।उसके मलबे में मोहनी दब गई। हादसा होते ही उसकी मां सुमन देवी व अन्य परिजन दौड़े। आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.