Bahraich News: भरतपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री,विस्थापितों के स्मार्ट गांव का किया दीदार
बहराइच, अगस्त 20 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के सेमरहना में विस्थापितों के लिए तैयार हो रहे भरतपुर गांव का गुरुवार को प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनके आशियाने,सड़क, बिजली व पानी समेत सभी मूलभूत सुविधाओं का बिंदुवार जानकारी ली। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने नए भरतपुर का पूरा भूगोल प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। कहा कि निर्धारित अवधि के अंदर स्मार्ट भरतपुर गांव बस जाना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित हो रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) / प्रभारी मंत्री ने स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.