Bahraich News: भगवान वामन महोत्सव आज से
बहराइच, जुलाई 13 -- Bahraich News: बहराइच। नव युवक श्रीराम चरित मानस प्रचार सेवा समिति के तत्वावधान में 14 जुलाई से शहर के गोनार्द लॉन में भगवान वामन महोत्सव एवं दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जुलाई को श्री मौनी बाबा आश्रम से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा से होगा। 15 से 23 जुलाई तक प्रतिदिन शाम पांच से नौ बजे तक नवाह्न पारायण सामूहिक पाठ तथा सायं 5 से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। आईटी प्रभारी मंगलेश्वर गांधी ने बताया कि 23 जुलाई को भगवान वामन जन्मोत्सव, कथा एवं सजीव दर्शन का विशेष आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.