बहराइच, अक्टूबर 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में किसान महाविद्यालय बहराइच की टीम ने रघुकुल महिला विद्यापीठ को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। शनिवार को टीम मैनेजर पंकज सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों के महाविद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाने के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, आयुषी पाठक, वैष्णवी देवी, सीमा दीक्षित, साइमा, पलक पांडेय और रोशनी त्रिपाठी सहित अन्य ल...